फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डंपिंग प्वाइंट पर कचरा दिख नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, कर्मचारियों को बुलाकर करवाई सफाई

Thu, 14 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 बस स्टैंड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर सफाई करवाते नगरायुक्त सुरेंद्र बैनीवाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने वीरवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल सबसे पहले बस अड्डे के समीप बने डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचे। यहां पर कचरा देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलवाकर डंपिंग प्वाइंट का कचरा पूरी तरह से साफ करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी कचरा नजर नहीं आना चाहिए। शहर के विभिन्न हिस्सों में बने डंपिंग प्वाइंट खाली नजर आने चाहिए। उन्होंने सिरसा क्लब, जनता भवन रोड, रोड़ी बाजार, फैशन कैंप वाली गली, भादरा बाजार, रानियां रोड, प्रभात पैलेस आदि का भी दौरा किया और सफाई व्यवस्था के साथ, निराश्रित पशुओं की स्थिति की भी जानकारी जुटाई। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज व रवि शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन




शहर के सभी वार्डों में करवाई जाए फॉगिंग
शहर भर में बढ़े डेंगू के मामलों को देखते हुए जिला नगरा आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने अधिकारियों शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों से डेंगू मरीजों की जानकारी मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग करवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें व पूरी गंभीरता से इस कार्य को किया जाए।
विज्ञापन




सड़कों पर सार्वजनिक रूप से हरा चारा डालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मिलीं शिकायतों के आधार पर डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने शहर के विभिन्न भागों में खुली हरा चारा टाल वालों को निर्देश दिए कि वे खुले में किसी भी प्रकार से पशुओं के लिए हरा चारा न डालें। इससे आमजन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर सार्वजनिक रूप से हरा चारा डालने वालों को नोटिस जारी करें। उन्होंने बाजारों व मकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों को भी चेताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अतिक्रमण कारियों व हरा चारा टाल वालों की गतिविधियों की निगरानी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें