फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की नहीं जारी हुई मेरिट सूची, 14 अक्तुबर तक जमा करवा सकते हैं फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर रविवार शाम को दूसरी मेरिट सूची जारी होनी थी, जिसका कॉलेज स्टाफ और शिक्षक इंतजार करते रहे। लेकिन पोर्टल में दिक्कत होने के कारण दूसरे दिन रविवार को भी देर शाम तक दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई। जबकि दूसरी सूची शनिवार को ही जारी होनी थी। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

स्नातक की कक्षाओं को लेकर दूसरे दिन भी स्टाफ और विद्यार्थी सुबह से इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक सूची जारी नहीं हुई। पहले दिन सूची जारी न होने को लेकर विद्यार्थी कॉलेज में फोन कर पूछने लगे, जिस पर उन्हें रविवार सुबह का समय दिया गया कि, रविवार सुबह सूची वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। दोपहर तक सूची तो जारी नहीं हुई, लेकिन कॉलेज स्टाफ के लिए एक मैसेज जरूर जारी हुआ कि सूची देर शाम तक जारी की जाएगी। लेकिन शाम के बाद रात तक इंतजार करने पर भी विभाग ने सूची जारी नहीं की। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग एक और मैसेज भी जारी किया कि जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी सूची में आएगा उसकी फीस भरने की अंतिम तिथि अब 14 अक्तूबर कर दी गई है। जबकि इससे पहले सोमवार तक सभी विद्यार्थियों को अपनी दाखिला फीस जमा करवानी थी।
कोट
दोपहर को विभाग का मैसेज आया था कि सूची रविवार शाम को जारी की जाएगी। लेकिन पोर्टल में दिक्कत होने के कारण सूची दूसरे दिन भी जारी नहीं हो पाई है। वहीं विद्यार्थियों के फीस भरने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक गोयल, दाखिला इंचार्ज, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें