फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीजे बंद करवाने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Thu, 13 Feb 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। निजी पैलेस में डीजे बंद करवाने गए पुलिस कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने हाथापाई की। इस दौरान युवकों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने व हाथापाई करने का मामला किया दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिपाही मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 10 फरवरी को हिसार रोड स्थित निजी पैलेस में डीजे बंद करवाने के लिए शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जब पुलिस की टीम निजी पैलेस पहुंची तो वहां पर शादी समारोह चल रहा था।
पुलिस कर्मचारियों को परिवार के सदस्यों ने बताया कि शादी में दो शराबी युवक आए हुए हैं। वह हमें परेशान कर रहे हैं। इस पर वे शराबी युवकों को पैलेस से बाहर ले गए। यहां पर दोनों युवकों ने पुलिस कर्मचारियों को गालियां देनी शुरू कर दी। रोकने पर दोनों ने पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई की। युवकों ने पुलिस कर्मी मंजीत सिंह को धक्का मारा और नीचे गिराकर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस कर्मी मंजीत सिंह के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें