फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के विकास का सशक्त माध्यम

Sun, 19 Jul 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। स्काउटस को संबो​धित करते हुए एक्सपर्ट। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की वार्षिक बैठक शनिवार को एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। इसका उद्देश्य वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों और वित्तीय-प्रशासनिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना था। बैठक में आगामी सत्र की योजनाओं पर मंथन भी किया गया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला थे। सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी विजय चुघ विशिष्ट अतिथि रहे। जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों, जिला संगठन आयुक्त स्काउट डॉ. इंद्र सैन और जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उषा गुप्ता जैसे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इनके साथ अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे। वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत हुआ।
विज्ञापन

राज्य-राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों, आय-व्यय विवरण और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी सदन के समक्ष रखी गई। आगामी वर्ष की कार्ययोजना, प्रशिक्षण शिविरों, सेवा परियोजनाओं और सदस्यता विस्तार पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें