फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कॉर्पियो चोरी की घटना सुलझी, आरोपी काबू, गाड़ी बरामद

Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। 
विज्ञापन
सिरसा। एंटी व्हीकल स्टाफ पुलिस ने जेजे कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो की घटना के मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है। सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अजय पुत्र सतनाम चन्द निवासी झोरड़नाली जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 नंबर 2024 को अनाज मंडी सिरसा में दुकान के पीछे स्कॉर्पियो खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद चोरी का मामला दर्ज करवाया गया था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को नाकाबंदी कर सामान्य अस्पताल सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान राजस्थान के साहवा बस स्टैंड से एक पिकअप गाड़ी चुराने की बात भी स्वीकार की। जिसको आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर इस संबंध में राजस्थान पुलिस को सूचित किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें