फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई को खुलेगें छठी से आठवीं तक के स्कूल, अभी भी विद्यार्थियों के पास नहीं है किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद 23 जुलाई को छठी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल भी खुलने जा रहे हैं। सत्र 2021-22 में राजकीय स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक 37580 विद्यार्थी के दाखिले हुए हैं। साथ ही जो विद्यार्थी अभी भी किताबें से वंचित हैं उन्हें स्कूल जाकर किताबें दी जाएंगी। स्कूल खोलने से पहले कमरों को साफ सफाई व सैनिटाइज कर विद्यार्थियों के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 75 राजकीय माध्यमिक स्कूल दूसरे अनलॉक के तहत नए सत्र में पहली बार खुलने जा रहे हैं। कोविड नियमों के तहत 50 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल आएंगे। स्कूल मुखिया द्वारा कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में संक्रमण फैलने का खतरा ना रहे। इसी के साथ 23 जुलाई को पहले दिन पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पुरानी किताबें दी जाएंगी। शिक्षा निदेशालय द्वारा इस बार आठवीं कक्षा तक नई किताबें ना मिलने पर प्रमोट विद्यार्थियों की पुरानी किताबें पिछली कक्षा के विद्यार्थियों को देने के आदेश दिए हुए थे। पुस्तकें आदान प्रदान को लेकर विभाग की ओर से दो बार पत्र भी जारी किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी भी करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास किताबें नहीं पहुंची है। स्कूल अध्यापकों द्वारा कुछ प्रमोट विद्यार्थियों से पुस्तकें लेकर स्कूल में रखी गई है। स्कूल द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को किताबेें दी जाएंगी, जिनके पास पढ़ाई करने के लिए अभी कोई किताब नहीं है। बता दें कि राजकीय स्कूल पहले अनलॉक के तहत 16 जुलाई को 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं।
बाजार में भी उपलब्ध नहीं हैं पुस्तकें
राजकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा तक एनसीआरटी की किताबें लगवाई गई हैं। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षा निदेशालय की ओर से यह किताबें दी जाती थी। लेकिन इस बार निदेशालय ने पुस्तकें आदान प्रदान के आदेश दिए। साथ ही घोषणा की है कि आठवीं तक के विद्यार्थियों के खाते में रुपये डाले जाएंगे, जिससे वह किताबें ले सकता है। लेकिन बाजार में भी आठवीं कक्षा तक कि किताबों के पूरे सेट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

छठी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलने की तैयारियां की जा रही है। स्कूल मुखिया द्वारा किताबें के पुराने सेट जमा किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों को अभी तक किताबें नहीं मिली उन्हें स्कूल आने पर किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन

-आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें