फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचा स्कूल बंदी का आदेश

Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 27 से 31 जनवरी तक छुट्टी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका असर सरकारी स्कूलों पर दिखा पर अधिकतर प्राइवेट स्कूलों ने सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ा रखी है। प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों को ठंड में सुबह घरों से निकलना पड़ रहा। प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी सरकार के आदेशों पर भरी रही।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के चलते प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा 27 से 31 जनवरी तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में आज सरकारी स्कूलों में छुट्टी रही पर अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को रोज की भांति जाना पड़ा। प्राइवेट स्कूलों के संचालकों द्वारा सरकार के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में साफ कहा गया है कि घोषित किए गए अवकाश के दिनों में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टियां सुनिश्चित की जाएं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण प्राइवेट स्कूलों में रोज की भांति कक्षाएं लगीं। विभाग द्वारा स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे पूर्व भी बच्चों से भरे ऑटो के हादसे में घायल हुए 10 बच्चों की विभाग को कोई चिंता नहीं दिखी। विभाग ने संबंधित स्कूल के प्रबंधन को इस मामले में कोई नोटिस नहीं दिया है। इससे पूर्व गैर मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग द्वारा जारी पत्र को ठंडे बस्ते में रख दिया गया है। शहर में ऐसे कई स्कूल हैं जिनकी मान्यता आठवीं तक है पर वहां दसवीं तक की कक्षाएं लगाई जाती हैं। वे स्कूल दूसरे स्कूलों के साथ सांठगांठ कर दाखिला मान्यता वाले स्कूलों में दिखा देते हैं और पढ़ाई अपने स्कूलों में करवाते हैं। शहर में यह खेल बड़े स्तर पर खेला जा रहा है जिस पर विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। आज स्कूलों के खोले जाने के मामले में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपना पूर्व का रवैया कायम रखते हुए स्कूलों के संचालकों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि छुट्टियों की घोषणा तो हो चुकी थी पर पत्र काफी देरी से पहुंचा था तब तक स्कूलों के लगने का समय निकल चुका था। उन्होंने बताया कि अब कल से जो भी स्कूल खुलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र गनेरीवाला का कहना है कि स्कूल बंद होने के आर्डर बुधवार दोपहर बारह बजे के बाद मिले हैं ऐसे में वीरवार से स्कूल बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें