फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना आज, तैयारियां पूरी, सुरक्षा में 700 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

Thu, 28 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। मतगणना वीरवार को अलग अलग स्थानों पर की जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा को लेकर 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर केंद्र पर गणना के लिए दस दस टेबल लगाई गई हैं। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दौरा कर तैयारियों का और पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को चौपटा सहित कई खंडों में स्वयं दौराकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और अगर कोई शरारती व्यक्ति माहौल को खराब करने का प्रयास करें, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस प्रबंधों की समीक्षा  करने के बाद तैनात किए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ को जमा न होने दें और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें तथा शरारती किस्म के लोगों  के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। जिला परिषद व ब्लॉक स्तरों के हुए चुनावों की 28 जनवरी को होने जा रही मतगणना को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के करीब 700 जवानों की मतदान केंद्रों पर गिनती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनाती की गई है। नाकेबंदी कर पूरी तरह से चेकिंग की जा रही है। इससे पूर्व सतेंद्र गुप्ता अदालत परिसर में तैनात की गई सुरक्षा प्रबंधों का औचक निरीक्षक करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अदालत के विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस गारद का निरीक्षण किया। अदालत परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अदालत परिसर में आने जाने  वालों लोगों की चेकिंग करें तथा संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखें। उन्होनें पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों को अदालत में पेशी के दौरान लाने व ले जाने के दौरान पूरी सतर्कता व चौकसी बरतें।
विज्ञापन


डीसी ने लिया प्रबंधों का जायजा
रोड़ी। बड़ागुढ़ा खंड के अंतर्गत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के 28 जनवरी को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना को लेकर बुधवार को खंड कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई गई। वहीं मतगणना केंद्र में शांतिपूर्वक ढंग से मतगणना करवाने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने केंद्र में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। केंद्र में लगाए गए सुरक्षा घेरे व प्रबंधों को देख उपायुक्त असंतुष्ट नजर आए। वीरवार को सुबह आठ बजे से ही पहले जिला परिषद की मतगणना शुरू की जाएगी उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए कुल 83 अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया। केंद्र में मतगणना के लिए 10 टेबल बनाए गए हैं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के 150 बूथों की 15 राउंड में मतगणना की जाएगी। जिला परिषद व पंचायत समिति के उम्मीदवारों के चुनाव परिणामों के लिए मतगणना को लेकर पुलिस ने भी पूरी तरह से प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें