फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात न होने पर दो बसों को किया इंपाउंड

Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
स्‍कूल बस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी किए दिशा निर्देशों के अनुसार वीरवार को रोडवेज विभाग सिरसा के सहायक सचिव ने क्षेत्र के स्कूलों की बसों की जांच  की और जांच दौरान एक स्कूल की दो बसों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग सिरसा के सहायक सचिव राजकुमार राणा ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा जारी किए दिशा निर्देशों के अनुसार उन्होंने मंडी के स्कूलों की बसों की जांच की। जांच दौरान एक स्कूल की बसों पर नंबर प्लेट सही नहीं थी और बस पर हेल्पलाइन नंबर भी अंकित नहीं था जिस पर उन्हें चेतावनी देते हुए उक्त कमियों को दूर करने के लिए कहा गया।

दूसरे स्कूल की बसों की भी नंबर प्लेट  सही नहीं थी और फर्स्ट एड बॉक्स भी मौजूद नहीं था जिस पर उन्हें भी कमियां दूर करने के लिए चेतावनी दी। तीसरे स्कूल की दो बसों के कागज पूरे नहीं होने व सीटें सही न होने के कारण उन्हें थाने में खड़ा करा दिया गया। अन्य स्कूल की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद न होने सहित अन्य कमियां पाई गई जिस  पर उन्हें चेतावनी देते कमियों को दूर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के सख्त निर्देश है कि स्कूल बसों की समय समय पर जांच की जाए, अगर भविष्य  में किसी स्कूल की बस में खामियां पाई गई तो वे उसका चालान काटेंगे और थाना में बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें