फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा के गांव चेकरिया के पास स्कूल बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

सिरसा के गांव चेकरिया से कालांवाली रोड पर घने कोहरे के कारण एक स्कूल बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। बस में बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


घने कोहरे के कारण हादसा
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह सड़क पर कोहरा बहुत घना था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। ओवरटेक करते समय बस चालक को ट्रॉली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी और बस ट्रॉली से टकरा गई।

बस और ट्रॉली को हुआ नुकसान
हादसे में स्कूल बस के आगे का शीशा टूट गया, और ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, बस में बैठे बच्चों को कोई चोट नहीं आई, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें