फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कैनर नहीं कर रहे फास्टैग को स्कैन, चालक कर रहे हैं टोल फ्री नंबर पर शिकायतें

विज्ञापन
scanar not working - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर फास्टैग स्कैनर के चलते चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फास्टैग स्कैन न होने के कारण टोल लाइन में लगे बूम गाड़ियों के अगले शीशों पर गिर रहे हैं। फास्टैग एक्टिव होने के बाद भी टोल प्लाजा पर स्कैन न होने के कारण कई चालक टोल प्लाजा के टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। तो कई चालकों के फास्टैग एक्टिव होने के कुछ समय बाद अपने आप ही डिएक्टिव हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा टोल प्लाजा को कैशलेस करने के लिए फास्टैग का प्रावधान किया गया है। चालक बिना समय गंवाए टोल से निकल सकें। लेकिन जैसे फास्टैग गाड़ियों की संख्या बढ़ी वैसे ही फास्टैग स्कैनर में दिक्कत आनी शुरू हो गई। टोल प्जाला पर लगे स्कैनर गाड़ियों पर लगे फास्टैग को स्कैन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर कर्मचारी नियुक्त करके फास्टैग रीडर से फास्टैग को स्कैन किया जा रहा है। जिससे चालकों को लाइन में ही रुककर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे के टोल फ्री नंबर पर फास्टैग को लेकर शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। चालकों का कहना है कि उनका फास्टैग एक्टिव है लेकिन टोल प्जाला पर लगे स्कैनर उन्हें ब्लैक लिस्ट दिखा रहे हैं। ये शिकायतें जब एनएचआई के पास पहुंची तो दिल्ली मुख्यालय ने आदेश जारी किए कि टोल प्लाजा का सर्वे करवाएं, साथ ही फास्टैग स्कैनर में आ रही दिक्कतों की जानकारी मांगी।
इन बातों की होगी जांच
टोल प्लाजा के सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि आरएफआईडी रीडर सही जगह लगे हुए हैं या नहीं। फास्टैग रीडर फास्टैग को मान्य नहीं करने पर इंडीकेटर दिखाता है या नहीं। आरएफआई रीडर सही प्रकार के साथ टोल स्टिम के साथ लिंक है। लाइनों में लगा हुआ फास्टैग रीडर की दिशा सही है, इतनी ऊंचाई है कि वह वाहन पर लगे फास्टैग को रीड कर सकें।
विज्ञापन

फास्टैग लाइनों से स्पीड ब्रेकर हटाने से हो रही है दुर्घटनाएं
भावदीन टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइनों को स्टॉप फ्री करने के लिए स्पीड ब्रेकर को काउंटर लाइनों से हटाया गया था ताकि चालक बिना गाड़ी की ब्रेक लगाए टोल पार कर सकें। स्पीड ब्रेकर हटाने से अब फास्टैग लाइनों से गाड़ियां तेज गति से निकलने की कोशिश करती हैं लेकिन फास्टैग स्कैन न होने के कारण बूम गाड़ी के ऊपर गिर जाता है। जिससे गाड़ी का शीशा टूटने का डर बना रहता है।
फास्टैग एक्टिव होने के बाद हो रहे है डिएक्टिव
फास्टैग लगवाने के लिए भावदीन टोल प्लाजा पर फास्टैग कांउटर बनाए गए हैं। जो वाहन चालकों को फास्टैग एक्टिव कर वाहनों पर चस्पा रहे हैं। वाहन चालक अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 दिसंबर को एयरटेल बैंक का फास्टैग एक्टिव करवाया था लेकिन रविवार को मोबाइल पर मैसेज आता है कि दस्तावेज सही न होने के कारण फास्टैग को डिएक्टिव कर दिया है। जब उन्होंने संबंधित बैक कर्मचारी से इस बारे में बात की तो उसने गाड़ी की आरसी से दोबारा फास्टैग एक्टिव करने की बात कही।
विज्ञापन

दस्तावेजों की फोटो सही अपलोड न होने के कारण फास्टैग डिएक्टिव हो गया था। गाड़ी की आरसी से उसे दोबारा एक्टिव कर दिया जाएगा।
-संजय, एयरटेल बैक कर्मचारी।
फास्टैग को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर टोल प्लाजा पर लगे आरएफआईडी रीडर की मानीटरिंग के लिए मंत्रालय ने पत्र जारी किया है।
-एसके बांसल, डिप्टी जनरल मैनेजर, चंडीगढ़।

scanar not working- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें