स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 चार जनवरी से शुरू हुआ था। सर्वेक्षण की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। सिटीजन फीडबैक देने में पूरे जिले में कालांवाली के लोग सुस्त हैं। कालांवाली के पांच ही लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया। जबकि ऐलनाबाद के लोग सबसे ज्यादा चुस्त हैं।
सिरसा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए फीडबैक देने के लिए 30 जनवरी 2020 तक करीब 1287 लोगों ने ही एप्प डाउनलोड करके अपना फीडबैक दिया है। जबकि ऐलनाबाद इस मामले में सिरसा से आगे हैं। ऐलनाबाद के करीब 1795 लोगों ने सिटीजन फीडबैक के लिए वोटिंग की है। लेकिन सबसे खराब स्थिति मंडी डबवाली, रानियां और कालांवाली की है। रानियां में 154 लोगों ने, डबवाली में 67 व कालांवाली में केवल पांच ही लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में फीडबैक के करीब एक हजार अंक निर्धारित किए गए हैं। कुल चार हजार अंकों का सर्वेक्षण है। जिसमें से सर्विस लेवल, डायरेक्ट ऑर्ब्जेवेशन व सर्टिफिकेशन के एक एक हजार अंक है। तीसरे लीग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का फाइनल रिजल्ट सिटीजन फीडबैक के भी अंक मिलने हैं।
प्रथम और द्वितीय लीग में हमारे शहर सिरसा की स्थिति
31 दिसंबर को जारी प्रथम व द्वितीय स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में एक लाख से दस लाख की जनसंख्या वाले शहरों में सिरसा शहर को प्रथम लीग में 154वां स्थान हासिल किया है। लेकिन दूसरे लीग में सिरसा शहर 225वें स्थान पर लुढ़क गया। सिरसा शहर ने हरियाणा में प्रथम लीग में 12वां स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे लीग में 16वें स्थान तक पहुंच गया। कुल 384 शहरों को शामिल किया गया था। डबवाली उपमंडल को 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में शामिल किया गया। डबवाली ने प्रथम लीग में आल इंडिया में 76वां स्थान हासिल हुआ। जबकि हरियाणा में आठवां स्थान मिला। वहीं द्वितीय लीग में स्वच्छता में यह 88वें स्थान पर पहुंच गया। हरियाणा में नौवें स्थान पर पहुंच गया। इसमें 94 शहरों को शामिल किया गया था।
हमारे शहर ऐलनाबाद व रानियां की स्थिति
ऐलनाबाद शहर प्रथम लीग में आल इंडिया रैंक 48वां था। हरियाणा में 6वां रैंक रहा। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 161वां था। जबकि हरियाणा में 16वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं रानियां शहर की आल इंडिया रैंकिंग प्रथम लीग में 185वां थी। हरियाणा में 20वें स्थान पर थी। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंकिंग 135वीं थी। हरियाणा में 16वां स्थान था। 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में कालांवाली का प्रदर्शन खराब रहा है। कालांवाली की प्रथम लीग में 693 शहरों में आल इंडिया रैंक 667वां था। जबकि हरियाणा में 33वां रैक आया। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 510वां आया। लेकिन हरियाणा में 27वां रैंक आया।
फीडबैक देने की अंतिम तिथि आज है। सिरसा के लोगों को अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा फीडबैक देना चाहिए।
- अमन ढांडा, ईओ, नगर परिषद सिरसा।