फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को स्वच्छता पर फीडबैक देने के लिए 200 सक्षम युवाओं को जागरूकता के लिए उतारेगा नप

विज्ञापन
नप में स्वच्छता के लिए मंगवाई गई रेहड़ी, जिसे कर्मचारियों को दिया गया। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 चार जनवरी से शुरू हो चुका है। यह सर्वेक्षण 31 जनवरी तक चलेगा। सिटीजन फीडबैक देने में सिरसावासी अभी तक रुचि कम दिखा रहे हैं। लोगों की कम रुचि को देखते हुए नगर परिषद के ईओ अमन ढांडा ने बुधवार को अपने कार्यालय में स्वच्छता शाखा की बैठक ली। ईओ ने सीएमएमयू व स्वच्छता शाखा को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए समक्ष युवाओं की ड्यूटी लगाएं। ईओ अमन ढांडा ने सीएमएमयू शाखा से सक्षम युवाओं का डाटा भी लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सक्षम युवाओं को फील्ड में सिटीजन के साथ-साथ स्टूडेंट्स को जागरूक करने के कॉलेजों से संपर्क करें। ईओ ने कर्मचारियों को कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण टीम 20 जनवरी के आसपास कभी भी आ सकती है। वहीं नगर परिषद ने बकरियांवाली प्लांट को भी चलाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सिरसा में 74 लोगों ने ही दिया फीडबैक, ऐलनाबाद की संख्या पहुंची 471
सिटीजन फीडबैक के करीब एक हजार अंक निर्धारित किए गए हैं। कुल चार हजार अंकों का सर्वेक्षण है। जिसमें से सर्विस लेवल, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन व सटिफिकेशन के एक एक हजार अंक है। तीसरे लीग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का फाइनल रिजल्ट सिटीजन फीडबैक के भी अंक मिलने हैं। सिरसा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए फीडबैक देने के लिए 14 जनवरी तक करीब 74 लोगों ने ही एप्प डाउनलोड करके अपना फीडबैक दिया है। जबकि ऐलनाबाद इस मामले में सिरसा से आगे हैं। ऐलनाबाद के करीब 471 लोगों ने सिटीजन फीडबैक के लिए वोटिंग की है। लेकिन सबसे खराब स्थिति मंडी डबवाली, रानियां और कालांवाली की है। रानियां में 39 लोगों ने, डबवाली में सात व कालांवाली में तीन लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है।
हरपथ पर 548 शिकायतें पेंडिंग होने पर ईओ ने जताई नाराजगी
ईओ अमन ढांडा ने मीटिंग के दौरान हरपथ पर शहर के गड्ढों को लेकर आई 548 शिकायतें पेंडिंग होने पर निजी कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया। निजी कंपनी के कर्मचारियों ने शिकायतें पेंडिंग होने पर कहा कि बिल पास न होने पर उन्होंने काम बंद कर दिया। इस पर ईओ ने कर्मचारियों को लताड़ लगाई कि आपने बिना बताए काम कैसे बंद कर दिया। तब वे बिल पास न होने की बात से पलट गए। ईओ ने दोनों कर्मचारियों को पेंडिंग शिकायतों का रिकॉर्ड लाने व इनका निपटारा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय लीग में सिरसा की स्थिति
31 दिसंबर को जारी प्रथम व द्वितीय स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में एक लाख से दस लाख की जनसंख्या वाले शहरों में सिरसा शहर को प्रथम लीग में 154वां स्थान हासिल किया है। लेकिन दूसरे लीग में सिरसा शहर 225वें स्थान पर लुढ़क गया। सिरसा शहर ने हरियाणा में प्रथम लीग में 12वां स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे लीग में 16वें स्थान तक पहुंच गया। कुल 384 शहरों को शामिल किया गया था। डबवाली उपमंडल को 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में शामिल किया गया। डबवाली ने प्रथम लीग में आल इंडिया में 76 वां स्थान हासिल हुआ। जबकि हरियाणा में आठवां स्थान मिला। वहीं द्वितीय लीग में स्वच्छता में यह 88 वें स्थान पर पहुंच गया। हरियाणा में नौंवे स्थान पर पहुंच गया। इसमें 94 शहरों को शामिल किया गया था।
हमारे शहर ऐलनाबाद व रानियां की स्थिति
ऐलनाबाद शहर प्रथम लीग में आल इंडिया रैंक 48 था। हरियाणा में 6 वां रैंक रहा। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 161 था। जबकि हरियाणा में 16 वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं रानियां शहर की आल इंडिया रैंकिंग प्रथम लीग में 185 थी। हरियाणा में 20 वें स्थान पर थी। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंकिंग 135 थी। हरियाणा में 16 वां स्थान था। 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में कालांवाली का प्रदर्शन खराब रहा है। कालांवाली की प्रथम लीग में 693 शहरों में आल इंडिया रैंक 667 था। जबकि हरियाणा में 33 वां रैक आया। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 510 आया। लेकिन हरियाणा में 27 वां रैंक आया।
इस शहर के लोग जागरूक हैं। हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा फीडबैक देने के लिए जागरूक करेंगे। मेरी लोगों से अपील है कि फीडबैक कैसा भी हो, लेकिन लोगों को इसमें हिस्सा लेकर वोटिंग करना चाहिए।
विज्ञापन

- अमन ढांडा, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें