फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 45 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Sat, 17 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सड़क किनारे लगे वाटर कूलर से पानी पीते स्कूल बच्चे।
विज्ञापन
सिरसा। जिला में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर 12 दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से लेकर शाम तक लू का प्रकोप रहा।
विज्ञापन

बाहर निकलने से पहले लोगों ने अपने सिर व मुंह को साफे से ढक लिया ताकि गर्मी से बचा जा सके। शाम पांच बजे तक शहर की सड़कें व बाजार सूने नजर आए। विज्ञापन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ेगी। वहीं, गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। डीसी शांतनु शर्मा का कहना है कि जनता दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए।




अस्पतालों में बढ़ रही है मरीजों की संख्या

उधर, गर्मी के कारण शहर के प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में जितना हो सके, घर से निकलने से बचें। दोपहर में निकलने से लू लग सकती है। इसलिए सुबह और शाम के समय ही घर से निकलें।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए
डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा हल्के और सूती कपड़े पहनना सही रहता है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी। इसके अलावा गर्मी में अधिक खाना खाने से परहेज करें। मीठे और रसीले फल खाएं, जिसमें चीकू, तरबूज और संतरा एक अच्छा विकल्प है। प्याज और खीरा सलाद के तौर पर जरूर खाएं क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है।




मिट्टी के घड़े व सुराही की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। शहरों में शीतल जल के लिए जहां लोग फ्रिज व वाटर कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग बढ़ गई है। लोग घड़ा व सुराही खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। एक घड़े की कीमत 120 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, सुराही 150 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें