फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरीशुदा मोबाइल खरीदने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने पुरानी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित एक घर से चोरी हुए दो मोबाइल फोन खरीदने के आरोपी को काबू किया है। जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान नवांशहर पंजाब निवासी मुन्ना के रूप में हुई है। वह आजकल जिला जालंधर के गांव उग्गी में रह रहा था।
विज्ञापन

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जतिन पुत्र श्री राम ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को वह घर में ताला लगाकर किसी काम के लिए फतेहाबाद गए थे। अगले दिन सुबह घर आकर देखा तो दो मोबाइल फोन और चांदी के कुछ जेवरात गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस दौरान पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गांव उग्गी जालंधर पंजाब क्षेत्र से मुन्ना को काबू कर चोरीशुदा एक मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मोबाइल फोन उसने किसी अज्ञात युवक से खरीदा था। वह उस युवक के बारे में कुछ नहीं जानता। अब पुलिस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें