फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा <bha>@</bha> 43.4 डिग्री

Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर गर्म पानी पीता यात्री।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मयस्सर नहीं ठंडा पानी, 20 रुपये में बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर यात्री
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे के बीच सड़कों पर आवाजाही कम रही।



गर्मी का सबसे ज्यादा असर सिरसा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर लगे रेलवे के पानी के नलों से ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी आ रहा था। इससे यात्रियों की प्यास नही बुझ पा रही है। रेलवे स्टेशन पर हालत यह रही कि नल से निकलने वाला पानी इतना गर्म था कि उसे हाथ से छूना भी कठिन हो रहा था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सिरसा से लुधियाना जाने वाली ट्रेन के यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सिरसा शहर में कंप्यूटर कोर्स करने वाले भट्टू व डिंग क्षेत्र से आए छात्र साहिल, गौरव, दीपक, सौरभ व सुनील ने बताया कि वे जब प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो नलों में गर्म पानी मिला। मजबूरी में उन्हें 20 रुपये खर्च कर बोतलबंद ठंडा पानी खरीदना पड़ा।
यात्रियों का आरोप है कि रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म पर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे बोतलबंद पानी बेचने वालों को फायदा मिल रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर ठंडे व स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।



ठंडा पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही
रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की सुविधा नहीं होने से यात्रियों का बुरा हाल हो जाता है। इन यात्रियों के पास बोतलबंद पानी खरीदने के लिए पैसे नहीं होते उन्हें मजबूरी में गर्म पानी पीना पड़ता है। रोजाना गर्मी में प्यासे यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद ठंडा पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
-गौरव, यात्री।


वाटर कूलर के आगे लगा है अवरोधक
प्लेटफाॅर्म पर निर्माण कार्य चलने के कारण बड़े वाटर कूलर की ओर जाने वाला रास्ते पर अवरोध लगा गया है। वहां पर यात्री जा नहीं सकते। ऐसे में ठंडे पेयजल के लिए यात्रियों को तरसना पड़ रहा है। यात्रियों को थक-हारकर कम से कम 20 रुपये में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
-साहिल, यात्री।



जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले लोग
वहीं, गर्मी के चलते शहर में सुबह 9 बजे से तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी। सुबह 11 बजे के बाद लू बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन में भीषण गर्मी के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें। सुबह 11 बजे के बाद बाजार सुनसान नजर आए। जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अप्रैल के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।



मटकों की मांग में आया उछाल
भीषण गर्मी में मटकों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। लोग अब ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज के बजाय पारंपरिक मटकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मटका विक्रेता राजकुमार के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या अधिक है। राजस्थान से बड़ी संख्या में मटके मंगवाए गए हैं। ग्राहक पेंटिंग और डिजाइन वाले आकर्षक मटकों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।



100 से 200 रुपये तक मिल रहा है साधारण मटका
शहर में साधारण मटके 100 से 200 रुपये तक मिल रहे हैं जबकि डिजाइनर मटके 300 से 600 रुपये तक बिक रहे हैं। टोटी और फिल्टर वाले मटके 200 से 400 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इस बार मिट्टी की पानी की बोतलों की मांग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



कोट्स

रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की ओर से पानी के नल लगाए गए हैं। इन नलों को वाटर कूलर से नहीं जोड़ा जा सकता। शहर के समाजसेवी लोगों की ओर से यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने की सेवा की जाती है।

-हरीश अरोड़ा, स्टेशन अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें