फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में पार्किंग के मुद्दे पर सांझा मोर्चा यूनियन और दुकानदार हुए आमने-सामने

Tue, 29 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 डबवाली में व्यापारी अपना विरोध जताते हुए। संवाद। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। न्यू बस स्टैंड रोड पर बंद पड़ी पार्किंग को शुरू करवाने की मांग को लेकर रोड के दुकानदारों का पार्किंग स्थल के गेट पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस मामले को लेकर अब सांझा मोर्चा यूनियन और दुकानदार हुए आमने सामने हो गए हैं। सिरसा से सांझा मोर्चा यूनियन के पदाधिकारी डबवाली सब डिपो पहुंचे और वर्कशॉप की जगह पर पार्किंग न बनाने का मांग पत्र दिया ।

दुकानदारों नरेश सेठी, हरविंद्र सिंह कालड़ा, डाॅ. अश्वनी सचदेवा, अशोक वधवा, सतपाल सोनी व अन्य ने कहा कि डबवाली बस स्टैंड की वर्कशॉप के पीछे खाली पड़ी जगह पर वर्ष 2013-14 में पार्किंग शुरु की गई थी। इसके काफी अच्छे सकारात्मक परिणाम सामने आये थे। डबवाली बस स्टैंड रोड पर आमजन को ट्रैफिक से निजात मिल गई थी। उक्त पार्किंग को बाद में बंद कर दिया गया। अब मौजूदा समय में यहां पर कूड़ा डाला जाता है। दीवारें टूटी पड़ी है। हमारी मांग है कि इसे जगह को पार्किंग बनाई जाए।
विज्ञापन


वहीं, सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों भीम सिंह व जयवीर ढूकिया ने बताया कि एसडीएम ने पार्किंग बनाने की व्यवस्था शुरू की थी। यहां पर हमारी वर्कशॉप है। वर्कशॉप को बढ़ा किया जाएगा। पार्किंग बनाने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ेंगी और आसपास की कॉलोनियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। बस स्टैंड की पहले दीवार को खिसकाने का काम करवाया जा रहा था। डबवाली को डिपो बनाने की चर्चा चल रही है। यह डबवाली के लोगों के लिए सौगात होगी। हमारे यहां पर 45 बसें हैं। बसों को खड़ा करने के लिए जगह अभी भी पूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में जगह नहीं रहेगी। वर्कशॉप की जगह कम करने की बजाय प्रशासन कोई अन्य विकल्प देखे। परिवहन विभाग की जमीन है। परिवहन विभाग के अंतर्गत ही रहने दिया जाएगा। 20 दिन से वर्कशॉप की दीवार टूटी हुई है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुए है। एसएस के माध्यम से जीएम को ज्ञापन सौंपा है कि कर्मशाला की दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन








:::::::::::::::::::::::::

डबवाली में पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था के लिए दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली शहर के न्यू बस स्टैंड रोड क्षेत्र में पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि वर्कशॉप के पीछे स्थित बंद पड़ी पार्किंग को तुरंत चालू करवाया जाए और नागरिकों के लिए पार्किंग सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जाए। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि पार्किंग स्थल के बंद होने से क्षेत्र में अवैध पार्किंग और यातायात जाम जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। दुकानदार और आमजन 26 अप्रैल से इस मुद्दे पर धरना दे रहे हैं। जिसमें उन्होंने स्वयं 28 अप्रैल को पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगरपरिषद डबवाली को प्रस्ताव पारित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने और डबवाली शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु अन्य ठोस कदम उठाने की भी मांग की है। दिग्विजय ने सरकार से अपील की है कि जनहित में इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें