फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की संगत

Fri, 01 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चैनल पर 27 दिसंबर  को प्रसारित कार्यक्रम जश्न-ए-उम्मीद में कलाकारों की ओर से डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां पर की गई टिप्पणी के बाद डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को साध-संगत शहर थाना में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बाद में डीएसपी जगदीश काजला ने शहर थाना में पहुंच कर तथा शांति कमेटी के सदस्यों को बीच में लेकर दो जनवरी तक का समय दिया है। उच्चाधिकारियों से जो भी निर्देश मिलेगा उसके बारे में जिम्मेवारों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर थाना पहुुंचे  जसमेर इंसां, राकेश बजाज, रामपाल, कस्तूर इंसां, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र इंसां, प्रेम कुमार, योगेश इंसां, रोहित इंसां, राजेश कुमार, दीपक इंसां, टेकचंद, गुलजारी लाल, मंगत राय, अशोक कुमार, राजू, दीपक कुमार, जयसिंह, नंद लाल, सन्नी, गोपाल इंसां, रिंकू, संदीप, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, वेद प्रकाश, मोहन लाल, सचिन, किशन कुमार, अेामप्रकाश, विनोद कुमार, दीपक इंसां, कृष्ण लाल इंसां, बलजीत, प्रवीण इंसां, कृपा सिंह, कशमीर सिंह, हरीश कुमार, गोलो मोसी  आदि ने बताया कि जश्न-ए-उम्मीद में एक्टर कीकू, गौरव गेरा, अशर अली, राजीव ठाकुर, पूजा, बनर्जी व अन्यों द्वारा की गई टिप्पणी से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसको लेकर साध-संगत में रोष है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि यदि कीकू  के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो साध-संगत चुप्प नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें