फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगा की ग्रेजुएट कुलदीप कौर बनी सरपंच

Fri, 01 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित गांवों में ही सहमति हो पाई है। बड़ागुढा खंड के गांव रंगा तथा कमाल में महिला सरपंच बन चुकी हैं। क्योंकि यहां एक-एक ही नामांकन भरे गए हैं। ग्रामीणों ने उम्मीदवारों पर सहमति की मुहर लगा दी। इसी प्रकार डबवाली के गांव मोडी में भी महिला सरपंच के लिए सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


गांव रंगा की ग्रेजुएट कुलदीप कौर को सरपंच बनाने के लिए कई माह पूर्व ही गांव में सहमति हो गई थी। इसी कारण अब नामांकन प्रक्रिया के दौरान गांव के किसी दूसरे उम्मीवार ने नामांकन नहीं किया। एक ही उम्मीदवार होने के कारण कुलदीप कौर सरपंच बनेंगी। इसी प्रकार गांव कमाल में परमजीत कौर को ग्रामीणों ने सहमति से सरपंच बनाने का फैसला किया और परमजीत के सामने किसी ने भी नामांकन नहीं भरा। डबवाली के गांव मोडी में प्रदीप कौर का नामांकन भरवाने के बाद ग्रामीणों ने दूसरा नामांकन नहीं भरवाया। प्रदीप कौर को पहले से ही सरपंच बनाने का ग्रामीणों ने मन बना लिया था। बता दें कि गांव मोडी में पांचवीं बार सहमति से सरपंच चुना गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि गांव का भाईचारा काबिले तारीफ है। अब रानियां, ऐलनबाद, सिरसा और नाथूसरी चौपटा में कितने गांवों में सहमति हो पाती है इसका पता तो नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लगेगा। सहमति से सरपंच बनने वाली रंगा की कुलदीप कौर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव में विकास कार्यों की रहेगी। उन्होंने बताया कि पेयजल पाइप लाइन बिछाना उनका मुख्य कार्य रहेगा। इसके अलावा गांव से गंदे पानी की निकासी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य आदि पर काम करेगी।

जिला परिषद के 55 नामांकन रद
जिला परिषद के लिए किए गए आवेदनों में से 55 नामांकन त्रुटी पाए जाने पर रद कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को रात तक चली थी। जिला परिषद के 24 वार्डों के लिए 148 नामांकन जमा हुए थे। रद्द होने वाले नामांकनों में 39 पुरुष और 16 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। अब शुक्रवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। शुक्रवार को तीन बजे के बाद मैदान में शेष रह चुके सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। अब चुनाव चिह्न लेने वालों का शुक्रवार को पंचायत भवन में जमघट लगेगा। इसके बाद प्रचार में तेजी आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें