फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी : फीडबैक के लिए सक्षम युवाओं की बुलाई बैठक, बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आमजन को जागरूक करने के लिए सक्षम युवाओं को डोर-टू-डोर सर्वे के लिए लगाया गया है। आमजन की शिकायतें सुनने के लिए सक्षम युवाओं की बैठक बुलाई गई। इस दौरान सक्षम युवाओं ने लोगों की ओर से आ रही शिकायतें बताई। साथ ही टीम इंचार्ज ने सक्षम युवाओं का आह्वान किया कि वे आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में सक्षम युवाओं की बैठक बुलाई। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर टीम इंचार्ज जतिन और हिमांशु ने सक्षम युवाओं से सर्वे के दौरान आने वाली समस्याएं पूछीं। साथ ही आह्वान किया कि वे आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
बैठक लाइव... ये समस्याएं आईं सामने
टीम इंचार्ज : बताइये, आमजन की ओर से क्या समस्याएं बताई जाती है।
सक्षम युवा : सर, वार्ड 5 के लोगों की मांग है कि प्रत्येक गली के नुक्कड़ पर डस्टबिन स्थापित किए जाएं।
टीम इंचार्ज : ठीक है, समस्या नोट कर ली है, इसका समाधान करवाएंगे। और बताओ।
सक्षम युवा : वार्ड 1 के लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं जाती और सफाई कर्मचारी भी नहीं जाते।
टीम इंचार्ज : हो सकता है, लेकिन वार्ड वासियों की सभी बातें ठीक नहीं होती। फिर भी समस्या पर ध्यान देंगे।
सक्षम युवा : शहर के बाजारों में दुकानदारों का कहना है कि कूड़ा उठान वाली गाड़ियां नहीं आती।
टीम इंचार्ज : हो सकता है कि जब तक दुकानें खुले, तब तक गाड़ी वाला आकर जा चुका हो।
सक्षम युवा : शहर के सांगवान चौक, लालबत्ती चौक पर दुकानदारों ने मांग की है कि डस्टबिन लगवाएं।
टीम इंचार्ज : ठीक है, इस ओर ध्यान दिया जाएगा।
सक्षम युवा : सर, नगर परिषद में ही कूड़ा पड़ा है, इसे ही साफ करवा दो। पिछली बार बैठक हुई थी, तब भी ये कूड़ा पड़ा था।
टीम इंचार्ज : यहां की टेंशन मत लो, यहां तो रोज ही सफाई की जाती है, कूड़ा उठान भी करवा देंगे।
सक्षम युवा : सर, लालबत्ती चौक के पास सार्वजनिक शौचालय को लेकर शिकायत आई है कि ठेकेदार पैसे नहीं देता, इसलिए सफाई कर्मचारी दुकानदारों से एकत्र करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंचार्ज : ऐसा नहीं हो सकता, फिर भी चैक करवाएंगे।
सक्षम युवा : जाट धर्मशाला रोड पर सार्वजनिक शौचालय की स्थिति खराब है।
टीम इंचार्ज : उस सार्वजनिक शौचालय को खत्म करके नया बनाया जाना है।
नगर परिषद के ये है निर्देश
- सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों का प्रयोग करें और रख-रखाव में सहयोग करें।
- रसोई घर में दो कूड़ेदार रखें, और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करें।
- खुले में शौच न करें।
- किसी भी प्रकार का कचरा न जलाएं।
- रसोई के गीले कचरे से खाद बनाएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान कर प्रयोग करें।
- प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करें।
- सफाई कर्मी को घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग ही दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें