फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 9 जुलाई को होगा श्री सैन समाज के जिला प्रधान का चुनाव

Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधान, उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 9 जुलाई को होगा मतदान
विज्ञापन

18 से 20 जून तक जमा होंगे नामांकन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा की ओर से जिला सैन समाज की जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक सैन मंदिर में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण लाल टोकसिया ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सैन समाज की नई जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव 9 जुलाई को करवाए जाएंगे। चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन



चुनाव समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल टोकसिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 18 जून से 20 जून तक चलेगी जबकि 25 जून तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए आवेदन शुल्क 2100 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। 9 जुलाई को सैन मंदिर, सिरसा में मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक रहेगी।


चुनाव समिति अध्यक्ष कृष्ण लाल टोकसिया ने समाज के लोगों से समाज हित में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि 9 जुलाई को सुबह 9 बजे सैन मंदिर, सिरसा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग्य, मेहनती और दूरदर्शी पदाधिकारियों के चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 18 जून सुबह 10 बजे से 20 जून शाम 5 बजे तक सैन मंदिर में चुनाव समिति के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में हरिकिशन कुतनिया, रामपाल बसीर, संदीप कुमार, मोहन लाल, प्रहलाद, राजकुमार रजलीवाल, मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार तथा सचिव अनिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें