फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घुकांवाली के पास सफारी ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की मौत

Sat, 23 Mar 2024 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव घुकांवाली के पास शुक्रवार सुबह एक टाटा सफारी गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव नुहियांवाली निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई करीब 42 वर्षीय सुभाष गांव पन्नीवाला मोटा के चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज में वेल्डर की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह सुभाष बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में गांव घुकांवाली के निकट सामने से आ रही टाटा सफारी गाड़ी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुभाष को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को गाड़ी के नंबर पता चले हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक सुभाष के तीन बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें