फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साध संगत को प्रेम-प्यार, भाईचारे और शांति के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

Mon, 09 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
समारोह में उपस्थित डेरा जगमालवाली की साध संगत।
विज्ञापन
कालांवाली। डेरा मस्ताना शाह बिलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली के संत बहादुर चंद वकील साहिब के 81वें जन्मदिवस पर डेरे के अनुयायियों में काफी उत्साह रहा। इसके लिए शहर कालांवाली के सुरतिया ट्रस्ट में समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में पहुंची साध संगत ने धूमधाम से संत बहादुर चंद वकील साहिब का जन्मदिन मनाकर भजन सुनाए गए। भक्तों ने नाच-गाकर खुशी जताई। समारोह में संत बहादुर चंद वकील साहिब की गाड़ी के दर्शन करवाए गए।



समारोह में पहुंची मंडली ने भजन गाकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद एलसीडी के माध्यम से साध संगत को संत बहादुर के प्रवचन दिखाए और सुनाए गए। फिर सत्संग में सिमरन किया गया। समारोह में महात्मा जगदीश ने संत बहादुर साहिब का योगदान बता साध संगत को प्रेम-प्यार, भाईचारे और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संत फकीर जन्म-मरण में नहीं आते। वह इन चक्करों से दूर होते हैं। इसके बावजूद हम संत, महापुरुषों के जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्मदिन मनाने का मकसद अकाल पुरख शारीरिक रूप से आने के दिन को याद रखना और समाज को दी गई उनकी शिक्षाओं को हमेशा याद करवाना है।

उन्होंने बताया कि सच्चे प्रेमी को हमेशा अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और सिमरण-सेवा में ज्यादा समय लगाना चाहिए। समारोह में गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।



महात्मा वीरेंद्र ढिल्लों से अब भी दूरी बना रही साध संगत



डेरा जगमालवाली में गुरुगद्दी विवाद के बाद गुरु गद्दी संभालने वाले महात्मा वीरेंद्र ढिल्लों के प्रति अब भी काफी साध संगत में नाराजगी देखी जा रही है। डेरा जगमालवाली की साध संगत महात्मा वीरेंद्र ढिल्लों के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर अपना कार्यक्रम अलग ही आयोजित कर रही है। इसी कारण डेरा अनुयायियों ने डेरा जगमालवाली आश्रम से करीब छह किलोमीटर दूर कालांवाली में समारोह आयोजित किया।



रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आज



डेरा अनुयायियों की ओर से मंगलवार को महाजन धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें अनुभवी चिकित्सकों की ओर से पेट, आंत, लिवर से संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें