चोपटा।खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते हुए आयोजक। कोच
चोपटा। मेरी युवा भारत की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी धनपत पहुंचे। उनके साथ हिमाक्षी, विजय और लक्की बागड़ी ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान लड़कों के वॉलीबाल मुकाबले में रूपावास की टीम विजेता रही।
इस प्रतियोगिता को सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में एमडी रामकृष्ण खोथ का विशेष सहयोग रहा। उनके प्रबंधन, मार्गदर्शन और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण ने आयोजन स्तर को नई ऊंचाई दी। आयोजन टीम में रोहतश, वेद पुनिया, कुलवंतो बेनीवाल ,चरण सिंह बैनीवाल और राकेश गोरछिया शामिल रहे।
लक्की बागड़ी एवं रामकृष्ण खोथ ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। यह न केवल अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। सभी युवा नियमित खेल अभ्यास करें, मोबाइल और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें और अपनी प्रतिभा से परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
वाॅलीबाल (बॉयज)
रूपावास टीम – विजेता
खो-खो (गर्ल्स)
नेजिया टीम – विजेता
लंबी कूद (बॉयज)
आर्यन, प्रथम स्थान
सुमित, द्वितीय
अभिषेक, तृतीय स्थान
लंबी कूद (गर्ल्स)
गायत्री, प्रथम स्थान
मनीषा, द्वितीय स्थान
रोहिणी, तृतीय स्थान
-
400 मीटर दौड़ (बॉयज)
आर्यन, प्रथम स्थान
सुमित, द्वितीय स्थान
अनुज, तृतीय स्थान
-
400 मीटर दौड़ (गर्ल्स)
गायत्री – प्रथम स्थान
सुमन, द्वितीय स्थान