फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शाहपुरिया में तेंदुए की अफवाह से दहशत

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटागांव शाहपुरिया में पंजे के निशान । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे चोपटा क्षेत्र में शाहपुरिया गांव में तेंदुए की मौजूदगी की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के लोग खेतों में तेंदुए को खोजते रहे। वहीं, वीरवार को सूचना मिलने पर वन्य जीव विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए के पांव के निशान होने की आशंका पर जांच की। टीम ने निशानों का फोटो खींचकर उच्च अधिकारियों को भेजा और बताया कि यह किसी गीदड़ के पांव के निशान हैं, न कि तेंदुए के। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम खेतों में तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद गांव के मंदिर के लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई गई और सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों में तेंदुए की तलाश करने निकले। ग्रामीणों का कहना है कि शाहपुरिया से गिगोरानी रोड की ओर खेतों में कुछ पांव के निशान देखे गए, जिससे भय और चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन

राजस्थान से फैल रही है अफवाह : जानकारी के अनुसार, बीते करीब एक महीने से राजस्थान और हरियाणा की सीमा से सटे इलाकों में तेंदुए की गतिविधियों की खबरें लगातार आ रही हैं। सबसे पहले राजस्थान के तारानगर क्षेत्र में तेंदुए की सूचना मिली थी। इसके बाद भादरा तहसील के साहूवाला गांव में भी पांव के निशान देखे गए। हरियाणा के कागदाना और नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में भी तेंदुए की मौजूदगी की अफवाह सामने आई थी।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों से गश्त बढ़ाने की मांग की : ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ग्रामीण शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें