फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए: दाखिला न देने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134-ए के तहत दाखिला न देेने पर शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। आदेश के बावजूद दाखिल नहीं देने पर शिक्षा विभाग ने बीईओ को निजी स्कूलों पर जांच के निर्देश दिए है। इसके तहत बीईओ अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों की जांच करेंगे। निर्देश की पालना करते हुए जिले के सभी बीईओ ने सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों की ड्यूटी लगा दी है। प्राचार्य अब स्वयं निजी स्कूलों में जाकर दाखिला प्रक्रिया की जांच करेंगे।
विज्ञापन

नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थी 15 जनवरी तक दाखिला ले सकते हैं। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अब महज एक दिन का समय शेष है। शिक्षा विभाग ने जिले में कुल 1348 विद्यार्थियों को नियम के तहत चिह्नित किया था। इसके बावजूद अब तक जिले में निजी स्कूलों ने महज 868 विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया है।
अभी भी 480 छात्रों का दाखिला लंबित है। निजी स्कूलों की मनमानी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही। विगत बुधवार को शिक्षा विभाग ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसके बाद अब विभाग ने जिले के सभी बीईओ को जांच के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

-------------------
बीईओ ने लगाई सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों की ड्यूटी
शिक्षा विभाग ने जिले के सात बीईओ को वीरवार को निर्देश जारी किए। ऐसे में जिले के सभी बीईओ ने सरकारी स्कूल के प्राचार्यों की ड्यूटी लगा दी है। ऐसे से सरकारी स्कूल के प्राचार्य स्वयं निजी स्कूलों मेें जाकर दाखिला प्रक्रिया की जांच करेंगे। वहीं विभाग के पोर्टल पर दाखिला की जानकारी नहीं करने वाले स्कूल प्रबंधकों से भी प्राचार्य जानकारी अपडेट कराएंगे।
-------------------
प्रत्येक प्राचार्य को दिए गए दो स्कूल
नियम 134ए के तहत दाखिले की जांच के लिए सरकारी स्कूलों के प्रत्येेक प्राचार्य को दो स्कूलों की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन स्कूलों में यदि छात्रों के दाखिले लंबित हैं तो प्राचार्य की जिम्मेदारी है कि वह दाखिला करवाएं । यदि किसी प्रकार कोई समस्या आती है तो उन्हें रिपोर्ट बनाकर बीईओ को भेजनी होगी।
----------------------
नियम 134ए के तहत अब तक 868 छात्रों को दाखिला मिल चुका है। वहीं 480 छात्रों के दाखिले लंबित हैं। संबंधित बीईओ को निर्देश जारी किए गए है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूलों की जांच करवाएं। बीईओ ने सरकारी स्कूल के प्राचार्यों की ड्यूटी लगा दी है। प्राचार्य स्वयं निजी स्कूलों में जाकर बच्चों के दाखिला प्रक्रिया की जांच रहे हैं। नियम के तहत 15 जनवरी तक विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। यदि 15 जनवरी तक कोई स्कूल दाखिला नहीं देता है तो उसे 16 जनवरी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा।
विज्ञापन

- अमित मनहर, अतिरिक्त नोडल अधिकारी 134ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें