फोटो - 38, 39, 40
-शनिवार को पंचायत विभाग ने रोड़ी-कालांवाली रोड पर चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद शनिवार को पंचायत विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने रोड़ी-कालांवाली रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड के पास जमा कचरे के ढेर की सफाई करवाई।
यह कचरे का ढेर करीब डेढ़ साल से जमा था। कचरा हटाए जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला में 10 अगस्त के समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसमें रोड़ी बस स्टैंड के पास जमा कचरे का जिक्र था।
विज्ञापन
गलियों में फैली गंदगी और ओवरफ्लो नालियों की समस्या भी बताई गई थी। कचरे का ढेर बढ़ने से दुकानदारों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा था।
ग्रामीणों की मांग और विभाग की कार्रवाई
गांव में सफाई के लिए छह कर्मचारी तैनात हैं। पंचायत विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व रिक्शा जैसी सुविधाएं भी दी हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष था। ग्रामीणों ने कचरे का स्थायी समाधान और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी। पंचायत विभाग ने शनिवार को कचरे का ढेर हटवा दिया। ग्रामीणों ने सफाई अभियान का स्वागत करते हुए गलियों और नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की।