फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आंगन मिलन कार्यक्रम में की गोदभराई, हुआ कुआं पूजन

Sat, 03 Oct 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं।
विज्ञापन
फोटो 15
विज्ञापन



ओढ़ां के रत्ताखेड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव रत्ताखेड़ा की आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की गोदभराई, कुआं पूजन और सम्मान समारोह हुआ। ग्राम सरपंच लीलाधर कुलरिया, मुख्य अध्यापक पालाराम और नानक राम सहित कई गण्यमान्य लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में सहायिका नानू देवी, नितेश रानी और रीटा देवी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषक आहार, टीकाकरण और कुपोषण से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। रवि सुथार ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा स्वयं और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। महिलाओं को कुपोषण के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें बताया गया कि खानपान पर ध्यान न देने से कुपोषण का शिकार होने का खतरा रहता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें