सिरसा। विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में विकास कार्य के लिए हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग ने एक करोड़ 27 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। जल्द ही टेंडर जारी कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि विधायक गोपाल कांडा के प्रयास से शहर के 31 वार्डों और विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों में विकास कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के हर गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव नहराना में आईपीबी गली निर्माण, आईपीबी रास्ता निर्माण पर 1576000 रुपये की धनराशि, श्मशान घाट में शेड के निर्माण पर 896000 रुपये, गांव अली मोहम्मद में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण पर 465000 रुपये, गांव केलनियां में आईपीबी गली निर्माण पर 1220000 रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी
बता दें कि सोमवार को ही विधायक गोपाल कांडा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले थे और सिरसा विधानसभा क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था।