संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना 2026-27 के तहत रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर कृषि यंत्रों के लाभार्थी किसानों का चयन 20 जुलाई को होगा। यह प्रक्रिया लघु सचिवालय सभागार में दोपहर 3 बजे ड्राॅ से की जाएगी।
उप निदेशक सुखदेव सिंह ने बताया कि जिले के 6,330 किसानों ने 25 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें रोटावेटर के लिए 1,590 और लेजर लैंड लेवलर के लिए 1,124 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पात्र किसानों का चयन ड्रा के जरिये होगा।
अनुसूचित जाति वर्ग के 106 किसानों के 191 आवेदनों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। ड्राॅ के बाद 25 फीसदी किसानों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार होगी। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पात्रता शर्तें पूरी करेंगे और पिछले तीन वर्षों में लाभ नहीं लिया है। उप निदेशक ने पात्र किसानों से ड्राॅ में उपस्थित होने की अपील की।