फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुखचैन में मकान की छत गिरी, दादा-पोती घायल

Thu, 01 Aug 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी मकान की छत। संवाद।
विज्ञापन
फोटो : 30
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में बारिश के कारण वीरवार सुबह मकान की छत गिर गई। इस दौरान दादा व पोती मलबे के नीचे दब गए घायल हो गए, जबकि दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दादा-पोती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
सुखचैन निवासी भजन सिंह बकरी पालन कर अपने परिवार चलता है। वीरवार सुबह बारिश हो रही थी। इस दौरान भजन सिंह, उसकी पोती महकदीप व अन्य बच्चे घर में मौजूद थे। इस दौरान महकदीप अपने भाई-बहनों के लिए बरामदे में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक बरामदे की कच्ची छत गिर गई। इससे महकदीप व उसके पास बैठा भजन सिंह दोनों मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में महकदीप को काफी चोटें आई हैं। वहीं बरामदे में बंधी 2 बकरियों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन से भजन सिंह की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें