फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम, 95 रूटों पर नहीं दौड़ी 113 बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड के गेट पर धरना देकर बैठे रोडवेज कर्मचारी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने, मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर सिरसा डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह आठ बजे के बाद कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया और बस स्टैंड के गेट पर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिनभर केवल 19 बसों का ही संचालन हो पाया, जबकि दिनभर 95 रूटों पर 113 रोडवेज बसों का पहिया जाम रहा। ऐसे में जहां 40 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं परिवहन विभाग को करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के साझा मोर्चा के आह्वान पर सिरसा डिपो के रोडवेज कर्मचारी सुबह आठ बजे हड़ताल पर चले गए और बसों का संचालन करने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के बाहर ही धरना लगा दिया और बसों को वर्कशॉप में ही रोक दिया। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को कई घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद बसों का संचालन न होने से ग्रामीण बस स्टैंड से बाहर पहुंचकर निजी वाहनों में सवार होते हुए नजर आए। धरने पर नेता मदन लाल खोथ, रामकुमार चुरनियां, चमनलाल स्वामी, पवन कुमार, रमेश कुमार, राधेश्याम, हरदेव सिंह उपस्थित रहे।
सुबह आठ बजे के बाद नहीं चली एक भी रोडवेज बस
सुबह आठ बजे से पहले चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, पोकरण, अनुपढ़ व हरिद्वार के लिए केवल 15 बसों का ही संचालन हो पाया। इसके बाद रोड़ी, संगरिया, जमाल कुताना पर करीब चार बसें चल पाई। आठ बजे के बाद कोई भी बस बस स्टैंड से बाहर नहीं निकाली गई। इसके कारण रोडवेज को भी करीब 13 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

किलोमीटर स्कीम के चालकों के साथ हुई कर्मचारियों की बहस
बस स्टैंड पर हिसार के लिए एक बस चालक ने बस लगाई। इसके बाद जब उसने यात्रियों को सवार करना शुरू किया तो धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद किलोमीटर स्कीम के कर्मचारी और रोडवेज कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। इस दौरान अन्य सदस्यों ने किलोमीटर स्कीम बस चालक की बस को वहां से बाहर भेज दिया और मामला शांत हो गया। बता दें कि किलोमीटर स्कीम की बस में परिचालक रोडवेज का कर्मचारी होती है।
इन रूटों पर चली है केवल इतनी बसें
रूट बस
चंडीगढ़ 04
दिल्ली 02
गुरुग्राम 02
पानीपत 02
पोकरण 01
अनुपगढ़ 02
हरिद्वार 02
रूटों का नहीं हो पाया संचालन 94
यात्रियों ने बताई परेशानी
सिरसा से कैथल के लिए जाना था, लेकिन बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद बसों की हड़ताल होने की जानकारी मिली है। इसके कारण अब परेशान होना पड़ रहा है। हड़ताल संबंधित कोई भी जानकारी पहले नहीं थी। अब निजी वाहनों से जाना पड़ेगा। - कृष्ण लाल, यात्री, फोटो: 25
घर से नरवाना जाने के लिए निकले थे। साथ में बच्चे भी हैं। अब बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद हड़ताल होने की जानकारी मिल रही है। अन्य यात्रियों से भी बस जाने संबंधित जानकारी मांग रहे हैं। पहले समय पर बसों मिल जाती थी, लेकिन अब परेशान होना पड़ रहा है। - इंदू रानी, यात्री फोटो: 26
वर्जन
कर्मचारियों की ओर से हड़ताल किए जाने के कारण काफी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। सुबह आठ बजे तक ही बसों का संचालन किया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सुबह के समय केवल 19 बसें ही चल पाई थी। जबकि इसके बाद 95 बसों के रूट प्रभावित हुए हैं। - सुधीर कुमार, इंचार्ज बस स्टैंड, सिरसा।

बसों की हड़ताल होने के कारण सामान उठाकर बाहर जाते यात्री । संवाद- फोटो : Sirsa

बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़ और खड़ी बसें । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें