फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रिश्वत लेते रोडवेज का ट्रेनिंग इंस्पेक्टर धर्मपाल गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आरोपी धर्मपाल
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा में रोडवेज विभाग में ट्रेनिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत एसआई धर्मपाल बुधवार शाम को 17 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। हैवी लाइसेंस बिना हाजिरी के बनाने की एवज में वह रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस सिरसा की टीम ने एसआई को सिरसा बस स्टैंड से पकड़ा है। इस मामले में सीएससी संचालक मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो बिचोलिये का काम करता था। चतरगढ़ पट्टी में वह अपनी दुकान चलता था।
विज्ञापन






बता दें कि गांव लुदेशर की एक महिला एसआई के पास गई थी। उसने मनीष के माध्यम से पैसे के लेनदेन की बातचीत की थी। डीएसपी अमिता बेनीवाल ने बताया कि एसआई धर्मपाल मंगालिया सिरसा रोडवेज डिपो में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल में कार्यरत था। दरअसल, हर माह अभ्यर्थी हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग लेते हैं। इसी के चलते एसआई धर्मपाल ने एक महिला अभ्यर्थी से बिना हाजिरी के हैवी लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस पर महिला अभ्यर्थी ने शिकायत विजिलेंस सिरसा को दी, जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए उसे 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें