फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिनके खिलाफ लाए थे दो बार अविश्वास प्रस्ताव, उन्हीं पर दोबारा जताया विश्वास

Wed, 07 May 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 चुनाव जीतने के बाद विजेता अपने सा​​​​थियों के साथ।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। राजनीति में मतभेद और विश्वास का खेल आम बात है, लेकिन ऐलनाबाद ब्लॉक समिति चुनाव में यह बात एक बार फिर साबित हुई। जिन प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उन्हीं कविता रानी और सुमन रानी को बुधवार को हुए चुनाव में पुनः प्रधान व उप प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इन चुनावों की निगरानी एसडीएम पारस भागोरिया और बीडीपीओ रोशन लाल ने की। वहीं, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। चुनाव कक्ष में केवल अधिकारियों और प्रत्याशियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।



12 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया

ब्लॉक समिति चुनाव दोपहर 12 बजे शुरू हुए। सभी 24 सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद 15 मिनट में नामांकन पत्रों की जांच की गई और फिर 15 मिनट नाम वापसी के लिए दिए गए। किसी ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन




दोनों 4-4 वोटों से जीतीं

प्रधान पद के लिए कविता रानी पत्नी हेमराज और राजवीर कौर पत्नी दारा सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कविता रानी को 14 और राजवीर कौर को 10 वोट मिले। उप प्रधान पद के लिए सुमन रानी (ढाणी बच्चन सिंह) और लखविंद्र सिंह मल्लेका में मुकाबला हुआ। इसमें सुमन रानी को भी 14 वोट मिले और लखविंद्र सिंह को 10 वोट प्राप्त हुए।



17 सदस्यों ने लाया था अविश्वास प्रस्ताव

गौरतलब है कि 26 मार्च को कविता रानी और सुमन रानी के खिलाफ 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उन पर गलत व्यवहार और विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए गए थे। इसके बावजूद इस चुनाव में दोनों को पुनः बहुमत का समर्थन मिला।





ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के प्रधान और उप प्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। कविता नीमला प्रधान और सुमन रानी उप प्रधान बनी हैं। दोनों को चार-चार मतों से जीत मिली है।
विज्ञापन


– पारस भागोरिया, उपमंडल अधिकारी नागरिक, ऐलनाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें