फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट से एक दिन पहले रोडवेज महाप्रबंधक चार्जशीट, मिलने वाले लाभों पर भी लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से बसों का संचालन न करा पाने के कारण मुख्यालय की ओर से उन पर कड़ा एक्शन लिया गया है। महाप्रबंधक आरएस पूनिया को मुख्यालय ने चार्जशीट कर दिया है। आरएस पूनिया की 31 मार्च को सेवानिवृत्ति है। ऐसे में मुख्यालय की ओर से उनको दिए जाने वाले सभी लाभों पर एक बार रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल न होकर बसों को रूट पर ले जाने वाले चालक परिचालकों को जूतों की माला पहनाकर उन्हें अपमानित करने मामले में डबवाली और सिरसा पुलिस की ओर से 14 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डबवाली में रोडवेज परिचालक और चालक को जूतों की माला पहनाने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों को जूतों की मामला पहनाने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। दोनों मामलों से जुड़े अभी नौ आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन
पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को छुड़वाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे साझा मोर्चा के सदस्य बस स्टैंड के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने सरकार और रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस स्टैंड पर रोष मार्च निकाला। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य सुरजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि बीते दिन देर रात को रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने तीनों कर्मचारियों को बातचीत करने के लिए कार्यालय में बुलाया था और इसी दौरान रोडवेज कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रोडवेज कर्मचारियों को जूतों की माला पहनाकर उनका अपमान किया है पुलिस उन आरोपियों को पकड़े। जबकि रोडवेज कर्मचारियों की ओर से किसी भी कर्मचारी का अपमान नहीं किया गया।
विज्ञापन

सिरसा से तीन और डबवाली से दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
बीते दिन डबवाली और सिरसा में बस का संचालन करने वाले कर्मचारियों को हड़ताली कर्मचारियों ने जूतों की माला पहनाई थी। जिसके बाद डबवाली पुलिस ने डबवाली से दो और सिरसा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। वहीं साझा मोर्चा के राज्य स्तरीय सदस्य भी बुधवार को सिरसा में पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद कर्मचारियों इस मामले को राज्य स्तरीय साझा मोर्चा के समक्ष रखने का निर्णय लिया है और इसके बाद राज्य कमेटी जो भी फैसला लेगी कर्मचारियों की ओर से वह माना जाएगा।
व्यवस्था न बना पाने के कारण महाप्रबंधक हुए चार्जशीट
रोडवेज मुख्यालय की ओर से 25 मार्च को पत्र जारी कर यात्रियों को सुविधा देने के लिए हड़ताल के दौरान भी बसों का संचालन करने के आदेश दिए थे। लेकिन 28 व 29 मार्च को सिरसा और डबवाली डिपो से बसों का संचालन नाम मात्र ही हो पाया। जिसके बाद मुख्यालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरएस पूनिया को चार्जशीट कर दिया है।
वर्जन
डबवाली में रोडवेज कर्मचारियों को जूतों की मामला पहनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उनको भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, डबवाली थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें