फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज कर्मचारी 26 जून को करेंगे भूख हड़ताल

Sun, 16 Jun 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। परिवहन विभाग के सचिव की ओर से जारी किए जा रहे कर्मचारी विरोधी फरमानों के विरोध में 26 जून को रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। यह निर्णय सांझा मोर्चे की पेहवा में हुई बैठक में लिया गया।
राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 23 जून 2023 को रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी। इनके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया है। ऐसे में मोर्चे ने निर्णय लिया है कि 26 जून को कर्मचारी 10 से 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चालक-परिचालक व लिपिक से अनेक तरह के कार्य लिए जा रहे हैं, परंतु इनके पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा देय अर्जित अवकाशों को कम किया जा रहा है। चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 तक सीमित करने का फरमान जारी कर दिया है। ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14-15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित कर दिया गया है। ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा है। भर्ती किए गए 2016 के चालकों व दादरी डिपो के 52 हेल्पर्स को पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें