फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दशहरा महोत्सव 20 को, 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

विज्ञापन
फोटो - रानियां09  निर्माणाधीन पुतले की फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रानियां। दशमेश युवा क्लब की ओर से 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। फिरोजाबाद रोड स्थित पाम ग्रीन कॉलोनी के दशहरा मैदान में 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दिल्ली से आए कारीगर पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार रावण के सिर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेवी अनूप गर्ग और पूर्व नगर पार्षद दीपक गाबा मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों के अनुसार मंगलवार शाम 5:45 बजे पंडितों की उपस्थिति में हवन और मंत्रोच्चारण के बाद रावण दहन किया जाएगा।
महोत्सव से पहले भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हनुमान और रावण की झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा मेन बाजार, नाकोड़ा बाजार, भगत सिंह चौक, जीवननगर मार्ग, बस स्टैंड और अनाज मंडी से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन

दशमेश युवा क्लब की ओर से पुलिस थाने के सामने स्थित मैदान में 23वीं रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें कलाकार विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं। रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर क्लब प्रधान बब्बू राई, निशान सिंह, कुलवंत मास्टर, उपप्रधान गुरमेल सिंह, अमन बांसल, जसबीर सिंह बुक, गुरदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, राजू बांसल, बग्ग सिंह, गुरमीत सिंह, रिंकू सिंह, संदीप, होशियार सिंह और सुखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें