फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाथूसरी चोपटा से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Fri, 15 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा। चंडीगढ़ की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जीएम कुलदीप जांगड़ा। 
विज्ञापन
चोपटा। जिले के नाथूसरी चोपटा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा शुक्रवार को शुरू हुई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस बस को चंडीगढ़ के लिए शुक्रवार सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। बस को जीएम कुलदीप जागड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड से अब प्रतिदिन सुबह 4: 50 बजे बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से वापस दोपहर 12.48 बजे नाथूसरी चोपटा के लिए रवाना होगी। इसके बाद प्रतिदिन नाथूसरी चोपटा शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार नियमित शेड्यूल से यह बस चलेगी।
जीएम कुलदीप जागड़ा ने कहा कि चोपटा क्षेत्र के लोगों को इस सेवा से काफी फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में विभिन्न कारणों से जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा नियमित रूप से मिलेगी। इस मौके पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां, जगतपाल कासनियां, दिनेश जागड़ा, रोहताश जागड़ा, नीकूराम जागड़ा, साहबराम नाथूसरी, राजेश सुथार, मदन जागड़ा, चौपटा बस स्टैंड इंचार्ज विक्रम सिंह, विनोद कुमार गिगोरानी, प्रहलाद सिंह, सुरेंद्र बैनीवाल मौजूद रहे। सभी ने रोडवेज प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट
चौपटा बस स्टैंड के इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि बस नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन चलेगी। बस चोपटा से दड़बा कलां, सिरसा, फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना, कैथल, पेहवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें