सिरसा। साइड न देने का आरोप लगाते हुए गांव देसूमलकाना बस स्टैंड पर रोडवेज बस के चालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने चालक को डंडे व थप्पड़ से बुरी तरह पीटा। पुलिस ने बस चालक रमेश कुमार का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
भिवानी के कोर्ट रोड निवासी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी तैनाती डबवाली डिपो में है। एक जुलाई की दोपहर वह बस लेकर डबवाली वाया देसू मलकाना के लिए चला था। बस देसू मलकाना बस स्टैंड पर पहुंची तो एक बाइक सवार होकर 4-5 युवक आए। उक्त युवकों ने बस के आगे बाइक खड़ी कर दी। चालक रमेश ने कहा कि एक युवक ने अपना नाम कृपाल सिंह व दूसरा राजदीप बता रहा था। इसके बाद दोनों युवक अपने साथियों के साथ बस पर चढ़ गए और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे डंडे व थप्पड़ मुक्के मारे और वर्दी फाड़ दी। हमलावरों ने उसे कहा कि आइंदा साइड नहीं दी तो जान से मार देंगे।