फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 1.70 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Mon, 31 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसपी दीपक सहारन। पुलिस 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस ने सोमवार को विद्यार्थियों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की। जिलेभर के 848 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और 25 कॉलेजों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। एक लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने मॉडल संस्कृति स्कूल अनाज मंडी सिरसा का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी युवा वर्ग में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकेत है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी देना आवश्यक है। बचपन सीखने की बेहतर अवस्था होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसी बातें भी बताईं। प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा नियमों और गति सीमा के प्रति जागरूक करना है।
एसपी ने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें