फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी की स्थिति अत्यंत चिंताजनक : कुमारी सैलजा

Sun, 21 Jun 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रदेश में लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकारी विभागों में लगभग दो लाख पद रिक्त पड़े हैं। इसके बावजूद सरकार नियमित भर्ती प्रक्रिया को गति देने में असफल साबित हुई है।
विज्ञापन



सांसद सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि युवाओं को उनकी योग्यता और शिक्षा के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रदेश में रिक्त पड़े सरकारी पदों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से भरने की आवश्यकता है ताकि युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिल सके और उनकी प्रतिभा का उचित उपयोग हो सके।
कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से मांग की कि सभी विभागों में रिक्त पदों का वास्तविक आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए, भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब समाप्त किया जाए तथा रोजगार सृजन के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा अवसर चाहता है, केवल आश्वासन नहीं।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था गंभीर : सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने रोहतक जिले के महम में कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग की घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का चिंताजनक उदाहरण बताया है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोग सुरक्षित वातावरण चाहते हैं और सरकार को कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी तथा ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें