संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। एफसीआई द्वारा पिछले सीजन के चावल की डिलीवरी न लेने से राइस मिलरों में रोष है। सिरसा जिले में करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल सरकारी चावल लंबित है। सिरसा जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन ने वीरवार को बैठक की।
मिलरों ने पुराने चावल की डिलीवरी, भुगतान और बोनस के निपटारे तक पंजीकरण न करने का फैसला किया। सरकार ने 23 जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है, पर मिलरों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया। नया धान सीजन 1 अक्तूबर से शुरू होगा।
एफसीआई ने 30 जून के बाद से चावल की डिलीवरी नहीं ली। मिलरों की अधिकारियों और मुख्यमंत्री से कई बैठकें बेनतीजा रहीं। एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव गुप्ता नीटा ने प्रदेश सरकार से अपनी खरीद एजेंसियों से चावल की डिलीवरी लेने को कहा।