फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां का परीक्षा परिणाम

Wed, 14 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ा। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, कक्षा 10वीं में 81 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
विज्ञापन




विद्यालय के प्रिंसिपल ललित कालरा ने बताया कि कक्षा 10वीं में युग ने 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में शिवानी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। कला वर्ग में वृषिका ने 93.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया।
वाणिज्य वर्ग में रितु ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय की ही रितु ने अकाउंट्स विषय में और अर्शदीप ने बिजनेस स्टडीज में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया।
विज्ञापन



एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 12वीं में धारा अग्रवाल ने किया टॉप
सिरसा। सीबीएसई से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल नीतू मदान ने बताया कि इस वर्ष कुल 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 21 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। कॉमर्स संकाय में धारा अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साइंस संकाय में अभिषेक चंदेल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आर्ट्स संकाय में अंशिका ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल नीतू मदान ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें