फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन का आया परिणाम, उम्मीद के विपरीत सीडीएलयू को मिला बी-ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल) की ग्रेडिंग का परिणाम आ गया है। उम्मीद के विपरीत इस बार भी सीडीएलयू को केवल बी-ग्रेड मिला है। हालांकि परिणाम संबंधी पत्र सीडीएलयू के पास मंगलवार को ही आ गया लेकिन इसे अभी तक भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ग्रेड में सुधार न होने का मुख्य कारण जहां एक ओर विश्वविद्यालय में रिसर्च प्रोजेक्ट न होना है तो वहीं दूसरी ओर समय पर कर्मचारियों को पदोन्नति, नियमित शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी, लंबे समय तक नई भर्तियां न होना माना गया है। अब सीडीएलयू प्रशासन ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है और कमियां सुधारने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीडीएलयू मे नैक एक्रीडेशन और ग्रेडिंग के लिए मूल्यांकन किया गया। 6 से 8 जुलाई तक सीडीएलयू कैंपस में नैक की टीम ने दौरा किया। इस दौरान डॉ. बंशीधर माझी, डॉ. जय प्रकाश राय, डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. मेमचा, डॉ. सुजाथा पीला शामिल रही। नैक टीम ने तीन दिन के दौरान जहां एक ओर बैठक लेकर रिपोर्ट का मिलान किया वहीं दूसरी ओर विभागों और कार्यालयों का दौरा कर स्थिति भी जानी। इस दौरान प्राध्यापकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों, रिसर्च स्कॉलर्स और विद्यार्थियों से भी अलग-अलग बैठकें करके फीडबैक भी हासिल किया। अब इसका परिणाम आ चुका है।
ये रही कमियां, जिससे नहीं मिल पाया अच्छा ग्रेड (समीक्षा सात वर्ष की लेकिन दो साल का कार्यकाल अच्छा रहा)
-सीडीएलयू के पास लंबे समय से रिसर्च प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया।
-यहां प्लेसमेंट नहीं हो पाता जिस कारण अच्छी ग्रेडिंग नहीं मिली।
- एक-एक शिक्षक को कई-कई पद सौंपे गए हैं जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है और नकारात्मक संदेश भी जाता है कि चहेतों को पद दिए जाते हैं।
-शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी।
-लंबे समय से नियमित भर्ती नहीं हो पाई।
-जेआरएफ क्लीयर कर चुके विद्यार्थियों को नहीं जोड़ पाए।
-परीक्षा परिणाम समय पर नहीं जारी हो पाते।
निरीक्षण पूरा होते ही आईक्यूएसी डायरेक्टर ने भेजा त्यागपत्र
नैक ग्रेडिंग के लिए टीम ने 6 से 8 जुलाई तक सीडीएलयू कैंपस का निरीक्षण किया। लेकिन दौरे के अंतिम दिन टीम वापस जाने से ठीक पहले आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो. पंकज शर्मा ने पद से त्यागपत्र दे दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रो. पंकज शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अतिरिक्त पद से त्यागपत्र दिया। हालांकि अभी तक त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया और फाइल वीसी ऑफिस में ही लंबित है।
विज्ञापन

रिजल्ट आ गया है, अब मंथन करके सुधारेंगे गलतियां : कुलपति
नैक ग्रेडेशन का परिणाम आ चुका है। बी-ग्रेड मिला है लेकिन ये हमारी उम्मीद के विपरीत है। हमने सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं और प्रयास रहता है कि बेहतर परिणाम दे सकें। अब इस पर मंथन करेंगे और जल्द ही उन कमियों को भी सुधारने का प्रयास करेंगे जो अभी तक रह गई हैं।
विज्ञापन

-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें