फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद में गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से जवाब-तलब

Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में 23 मई को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की ओर से छापे की कार्रवाई के दौरान विलंब से आने वाले और गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से अब निदेशालय ने जवाब तलब किया है। इस संबंध में निदेशालय की ओर से नगर परिषद ईओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 मई को सुबह नौ बजे ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर परिषद कार्यालय में छापा मारा था। यहां पर टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच कर सभी कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों से नाम व पद की जानकारी ली और रजिस्टर में मिलान किया। छापा कार्रवाई को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। जांच किए जाने के बाद यहां नगर परिषद के कुल कर्मचारियों में से आठ कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए. जबकि सात कर्मचारी समय से आधा व पौना घंटा लेट पाए गए।
इस संबंध में टीम की ओर से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के उपाधीक्षक को मामले की रिपोर्ट भेजी गई थी। अब उपाधीक्षक ने इस मामले की पूर्ण रिपोर्ट तैयार करने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला को भेजी है। निदेशालय से नगर परिषद ईओ को रिपोर्ट भेजकर संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। जवाब मिलने के बाद निदेशालय की ओर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद में कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने की आ रही थी शिकायतें
बता दें कि नगर परिषद में कर्मचारियों व अधिकारियों के गैरहाजिर होने और सीट पर न होने को लेकर लंबे समय से मुख्यमंत्री के पास शिकायतें पहुंच रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापे की कार्रवाई की। बता दें कि इसके पश्चात भी एसडीएम ने दोपहर बाद नगर परिषद में छापा कार्रवाई करते हुए स्थिति जांची थी, जिसमें भी कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं।

मुख्यमत्री उड़नदस्ता टीम की ओर से छापा कार्रवाई किए जाने के संबंध में अब रिपोर्ट आई है। इसके संबंध में कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है, जो निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय की ओर से ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जानी है।
विज्ञापन

संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें