फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंचकूला में आज शपथ लेंगे छोटी सरकार के नुमाइंदे

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अध्यक्ष वीर शांति सवरूप
विज्ञापन
सिरसा। साढ़े तीन साल बाद आखिरकार सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही खाली पड़ी नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर वीर शांति स्वरूप अधिकारिक तौर पर अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही सभी पार्षद भी अपने पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन

पहली बार शहर की छोटी सरकार को शपथ दिलाने की प्रक्रिया पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगी। जिसको लेकर नगर परिषद ने अपने स्तर पर अध्यक्ष व पार्षदों को पंचकूला ले जाने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप व अधिकतर पार्षद अपने निजी वाहनों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने भी विशेष रूप से बस की सुविधा पार्षदों को उपलब्ध करवाई है। जिससे उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में ले जाया जा सके।
बता दें कि शहर की छोटी सरकार को लेकर मतदान 2 मार्च को हुआ था। 12 मार्च को निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हुए थे और भाजपा व हलोपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप अध्यक्ष पद विजयी हुए थे। वहीं, दूसरी ओर पार्षद के तौर पर भाजपा के 20, कांग्रेस के 10 और निर्दलीय दो उम्मीदवार जीते थे। इनेलो, आप और जेजेपी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


शहर की विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
शहर की विकास परियोजनाओं ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। अध्यक्ष पद पर कार्यरत होने के बाद ही अब हाउस की बैठक पर सबकी नजर होगी। हाउस की होने वाली पहली बैठक में कई परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साढ़े तीन साल से इस बैठक का इंतजार शहरवासी कर रहे हैं। इस बैठक में शहर के विकास के कई परियोजनाओं को रखा जाएगा। इतना ही नहीं, हाल ही में बनाए गए एस्टीमेट बैठक के कारण अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें