फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अध्यक्ष के शपथ लेने से पहले ही भाजपा नेता ने 3 करोड़ 30 लाख की सड़कों का निर्माण कार्य करवाया शुरू

Mon, 24 Mar 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप के शपथ लेने से ठीक पहले एक भाजपा नेता ने करोड़ों रुपये के विकास कार्य का अपने स्तर पर शुरू करवा दिया है। अहम बात यह है कि दिसंबर में एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी किया गया था लेकिन तीन माह बाद एजेंसी ने कार्य शुरू किया है। ऐसे में उसका दो माह का वक्त बचा है।
विज्ञापन


बता दें कि वार्ड 26 शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में गलियों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि को लेकर वर्कऑर्डर दिसंबर में जारी किया गया था। इसके बाद गलियों के निर्माण कार्य में देरी हुई। यह सरकार द्वारा वैध की गई कॉलोनी है। इस कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी की कोई योजना नहीं है। सीवरेज और पेयजल सुविधा भी सभी गलियों में अभी तक नहीं है। इस एरिया में निजी कॉलोनाइजरों द्वारा ही सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाई गई है।
-
माइनस में लिया है एजेंसी ने टेंडर
नगर परिषद की ओर से इन गलियों के निर्माण को लेकर 4 करोड़ 72 लाख रुपये का एसटीमेट बनाया गया था। इसी एसटीमेट पर टेंडर लगाया गया था लेकिन एजेंसी ने यही टेंडर 3 करोड़ 30 लाख रुपये में लिया है। ऐसे में एस्टीमेट बनाने वाले अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं कि अगर कार्य तीन से साढ़े तीन करोड़ के आसपास का था तो इसका एस्टीमेट 4 करोड़ 72 लाख रुपये कैसे बनाया गया है। कोई एजेंसी एक करोड़ से ज्यादा माइनस में कैसे टेंडर ले सकती है। इसका मतलब है कि अधिकारियों के द्वारा बनाए जाने वाले टेंडर प्रक्रिया में ही अनुमानित राशि कहीं न कहीं गलत है। इसी को लेकर पहले विधायक गोकुल सेतिया भी सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन

-

दिसंबर में एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी किया गया था। एजेंसी ने तीन माह देरी से कार्य शुरू किया है। अवकाश होने के चलते काम किसने शुरू करवाया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ठेकेदार से दो माह में सभी गलियों का कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विक्की, एक्सईएन, नगरपरिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें