फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएमसी को बताई समस्याएं

Sun, 28 Sep 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां के प्रतिनिधिमंडल से बात करते डीएमसी सुरेंद्र सहरावत। 
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों और कार्य के दौरान आ रहीं समस्याओं पर प्रतिनिधिमंडल ने डीएमसी सुरेंद्र सहरावत के साथ बैठक की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड जारी किए जाएं और बरसाती किट व जूते दिए जाएं।
विज्ञापन

सिरसा के सफाई कर्मचारियों के हाजिरी स्थल पर शौचालय व शेड बनाया जाए। रानियां नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के हाजिरी लगाने के लिए कमरे, दोपहर को आराम करने के लिए विश्राम कक्ष और बाथरूम बनाया जाए। बैठक के दौरान डीएमसी सुरेंद्र सहरावत ने कर्मचारियों की सभी मांगों को ध्यान से सुना और उन्हें शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।
सहरावत ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। जिस मेहनत और समर्पण से सफाई कर्मचारी पूरे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखते हैं, उसके लिए उन्हें न केवल सुविधाएं मिलनी चाहिए बल्कि पूरा समाज उन्हें सम्मान और इज्जत भी दे। सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अटवाल, सिरसा इकाई प्रधान नरेश चौहान, जिला उप प्रधान एवं इकाई रानियां के प्रधान सोमपाल पुहाल, कोषाध्यक्ष सुखविंदर पाल कडंयारा, ऐलनाबाद इकाई प्रधान विनोद कुमार, महिला कन्वीनर कृष्णा रानी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें