फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहीद भगत सिंह पार्क का सुंदरीकरण कार्य शुरू

Sun, 22 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क में चल रहा विकास कार्य। संवाद
विज्ञापन
- गंदगी से भरा रहता था पार्क, यूरिनल बना हुआ था समस्या
विज्ञापन


फोटो - 20 से 22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बीचोंबीच स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के दिन अब बदलने वाले हैं। लंबे समय से उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार रहे इस पार्क के सुधार और सुंदरीकरण का कार्य शहीद भगत सिंह जयंती से पूर्व ही शुरू किया जा चुका है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है।

वर्षों से यह पार्क गंदगी और असुविधाओं के कारण बदहाल स्थिति में था। आसपास के लोगों और दुकानदारों की ओर से कई बार इसे दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई। अब जाकर प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया है। पार्क की सफाई के साथ-साथ इसकी संरचना को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पार्क को बनाया आधुनिक रूप से सुंदर
अधिकारियों के अनुसार, नगर परिषद की योजना के तहत पार्क के चारों ओर मजबूत चहारदीवारी बनाई जाएगी जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया जाएगा। बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी। साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोग यहां समय बिताने के लिए आकर्षित हों।
यूरिनल की गंदगी से परेशान थे आसपास के दुकानदार
लोगों के अनुसार, पार्क के मुख्य द्वार पर कुछ साल पहले मार्केट के लोगों के लिए यूरिनल बनाया गया था। गेट पर बनाए गए इस यूरिनल की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण आसपास बदबू भरा माहौल बना रहता था। लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था। वहीं, सुबह व शाम के समय महिलाएं गेट के सामने पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करती हैं। वे भी इस बदबू भरे माहौल से परेशान रहती थीं।
विज्ञापन

इस प्रकार बदलेगा स्वरूप
- यूरिनल को हटने से बदबू भरा माहौल खत्म हो जाएगा।
- पार्क के अंदर घास लगाई जाएगी।
- पार्क की सफाई करवाई जाएगी और नये पौधे लगाए जाएंगे।
- पूरी टूटी दीवारों की जगह नई दीवार बनाई जाएगी।
- पार्क में नई बेंच लगाई जाएंगी और गेट दुरुस्त करवाया जाएगा।
कोट्स
शहीद भगत सिंह पार्क की मरम्मत करवाई जा रही है। पार्क को हरा-भरा बनाया जाएगा। बेंच लगाई जाएंगी। चहारदीवारी का काम जारी है। लोग लंबे समय से पार्क को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे थे।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें