फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इन्फलुएंजा वायरस को लेकर राहत, बच्चों की सभी रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फ्लू कार्नर के बाहर लगी लाइन।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इन्फलुएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद नजर आ रहा है। खासकर बच्चों के मामले में विभाग कोई कोताही नहीं बरत रहा है। बच्चों में फ्लू के लक्षण नजर आने के साथ ही उनके सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक बच्चों के भेजे सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फ्लू के लक्षण मिलने पर शनिवार को तीन लोगों के सैंपल अग्रोहा मेडिकल भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है।
नगारिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में फ्लू के सैंपलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसको लेकर विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते बुखार, खांसी व जुकाम व गला खराब होने के मरीजों में इजाफा हुआ है। आंकड़ों पर गौर करते तो नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 120 बच्चे खांसी , जुकाम, सिर दर्द व बुखार के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों के मामले में प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है और बच्चों की गंभीरता के अनुसार भर्ती किया जा रहा है। रविवार को बच्चा वार्ड में 10 बच्चों को भर्ती किया गया। इन बच्चों की हालत अभी स्थिर है और इलाज चल रहा है। इन सभी बच्चों के इन्फलुएंजा वायरस के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन




दो विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए
वायरस को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से दो स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इन वाई में कुल 12 बेड लगाए गए हैं। वहीं गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर व सेंटर ऑक्सीजन बेड की भी व्यवस्था की गई है।

विशेष टीम का किया गठन
नागरिक अस्पताल में विभाग की ओर से चिकित्सकों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है्र ताकि इन्फलुएंजा वासरस को लेकर कोई कोताही न हो। टीम में तीन चिकित्सकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन







बच्चों के जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार तीन सैंपल व्यस्कों के भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। वायरस के अनुरूप सभी व्यवस्था विभाग ने की हुई है। आइसोलेशन वार्ड, एमरजेंसी, ऑक्सीजन सभी प्रकार की व्यवस्था विभाग के पास है। - डॉ. संजय , महामारी रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल

नागरिक अस्पताल में फ्लू कार्नर के बाहर लगी लाइन।   संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें